फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2019 इस बार ऑफ एयर दिए जाएंगे ये 4 अवॉर्ड्स

Tue, 12 Feb 2019 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Oscars
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड का जश्न हर साल उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। इस बार 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी को हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब पिछले तीन दशक में विशिष्ठ अतिथियों की मेजबानी के लिए कोई ‘होस्ट’ कलाकार नहीं होगा।

विज्ञापन


91वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में 4 अवॉर्ड्स ऐसे होंगे जिन्हें ऑफ एयर दिया जाएगा। जिनमें सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग, मेकअप और हेयरस्टाइल और लाइव-एक्शन शॉर्ट शामिल है। ऐसा समय की पाबंदी को देखते हुए किया जा रहा है। ये अवॉर्ड्स कमर्शियल ब्रेक के दौरान दिए जाएंगे। 


 
विज्ञापन

lady gaga
इतना ही नहीं गायिका लेडी गागा और अभिनेता ब्रैडली कूपर 2019 के ऑस्कर समारोह में अपनी फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने पर प्रस्तुति भी देंगे। इस गाने का चयन सर्वोत्तम गाने की श्रेणी में ऑस्कर में किया गया है। 

बात करें नॉमिनेशंस की तो इस बार ऑस्कर नॉमिनेशंस में दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है। 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में रही ब्रैडली कूपर और लेडी गागा की 'अ स्टार इज बॉर्न' को 8 नॉमिनेशंस मिले। क्रिश्चियन बेल की 'वाइस' भी 9 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई। अब देखना ये है कि नॉमिनेशंस के बाद अवॉर्ड किसकी झोली में गिरता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें