फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great British Bake Off के 10 सीजन पूरे होने पर पॉल हॉलीवुड ने शेयर की खास तस्वीर

Mon, 26 Aug 2019 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Paul Hollywood, Mary Berry, Prue Leith - फोटो : social media
विज्ञापन
ब्रिटेन का मशहूर टीवी शो द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ हमेशा से चर्चा में रहा है। अब तक इस शो के कुल 10 सीजन बन चुके हैं। इस टीवी सीरीज के हर सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो यूके के अनुसार हाल ही में द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ ने अपने 10 सीजन पूरे किए हैं। शो के 10 सीजन पूरे होने पर अभिनेता पॉल हॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर बेहद खास तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन


उन्होंने शो की मुख्य अभिनेत्री मैरी बैरी और प्रू लेथ के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। पॉल हॉलीवुड ने मैरी बैरी और प्रू लेथ के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ की 10 सीरीज पूरी हो गई है और मुझे खुशी है कि मैंने दुनिया की दो शानदार महिलाओं के साथ काम किया।

पढ़ें: 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में इस्तेमाल हुआ चार्ल्स का गाना ? नौ हत्याओं का दोषी है संगीतकार
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पॉल हॉलीवुड के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। खबरों की मानें तो पॉल हॉलीवुड और मैरी बैरी के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें भी काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ का पहला सीजन साल 2010 में आया था। अभी तक इस टीवी सीरीज के 10 सीजन आ चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन 10 सीजन के दौरान मेकर्स को काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े साथ ही शो में कई नए चेहरे भी शामिल हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें