फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Pattinson: 'द बैटमैन' स्टार रॉबर्ट के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी, लेडी लव ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी

Mon, 20 Nov 2023 05:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड फिल्मों के नामी सितारों में से एक रॉबर्ट पैटिनसन विदेशों के साथ-साथ भारत में भी प्रचलित हैं। उनकी फिल्म 'ट्वाइलाइट' ने दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसमें उनके अभिनय ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
विज्ञापन
रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्मों के नामी सितारों में से एक रॉबर्ट पैटिनसन विदेशों के साथ-साथ भारत में भी प्रचलित हैं। उनकी फिल्म 'ट्वाइलाइट' ने दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसमें उनके अभिनय ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, 'ट्वाइलाइट' स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के घर खुशियां आने वाली हैं। वह और पार्टनर सूकी वॉटरहाउस जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। सूकी प्रेगनेंट हैं। उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी हाल ही मेक्सिको में कोरोना कैप्टिल फेस्टिवल के दौरान इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सूकी वॉटरहाउस का बेबी बंप दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सूकी परफॉर्मेंस के बीच थोड़ी देर के लिए रुक जाती हैं और फिर अपना आउटफिट फैंस को दिखाती हैं। उसी में उनका बेबी बंप दिख जाता है। वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रही हैं की, 'मैंने सोचा कि मैं कुछ स्पार्कलिंग सा पहन लूं ताकि आपका ध्यान उससे भटका सकूं, जिससे मैं गुजर रही हूं या जो अभी मुझे मिला है। पता नहीं यह काम कर भी रहा है या नहीं।'

रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस पिछले पांच साल से साथ हैं और अब प्रेग्नेंसी की न्यूज ने वाकई उनके दिलों को खुशियों से भर दिया है। फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं सूकी वॉटरहाउस की इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया था कि रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। सूकी बहुत ही ज्यादा खुश और एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि, सूकी वॉटरहाउस और रॉबर्ट पैटिनसिन की न तो अभी सगाई हुई है और ना ही शादी। साल 2020 में एक सोर्स ने 'ईटी ऑनलाइन' को बताया था कि रॉबर्ट और सूकी में से कोई भी सगाई को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं और वो एक-दूसरे के साथ अपना टाइम इंजॉय कर रहे हैं। दोनों सगाई के लिए एक-दूसरे पर दबाव भी नहीं

यह भी पढ़ें: शाहरुख के साथ काम करने का अधूरा रह गया सपना, दिवाली के दिन ही कही थी दिल की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें