फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इम्पॉसिबल 2 की अभिनेत्री थैंडी न्यूटन का खुलासा, टॉम क्रूज की इस हरकत से डर गई थी

Thu, 09 Jul 2020 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थैंडी न्यूटन और टॉम क्रूज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मिशन इम्पॉसिबल हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्शन फ्रेंचाइजीस में से एक है। इन फिल्मों ने न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर में सफलता प्राप्त की। फिल्म के एक्शन सीन्स ने दर्शकों के रोगटे खड़े कर दिए। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे ठीक नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन


मिशन इम्पॉसिबल 2 की अभिनेत्री थैंडी न्यूटन ने टॉम क्रूज के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। थैंडी न्यूटन ने बताया कि टॉम शूटिंग के दौरान किस तरह से हावी हो जाया करते थे और ये उनके लिए काफी डरावना था। 

थैंडी न्यूटन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'टॉम क्रूज एक बहुत प्रभावी व्यक्ति थे। वो एक अच्छा इंसान बनने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन वो किसी भी बात को बहुत दवाब में लेते हैं। उन्हें लगता है कि वो ही सब कुछ कर सकते हैं।'
विज्ञापन


टॉम क्रूज के साथ एक घटना को याद करते हुए, थैंडी न्यूटन ने कहा, 'हम रात के दृश्य कर रहे थे, हमारे साथ बहुत सारे सहयोगी कलाकार थे। बालकनी में मेरा उनके साथ सीन था। मुझे उन पर गुस्सा आता है। हम एक दूसरे के साथ निराश हैं और हम स्पेन से बाहर देख रहे हैं। लेकिन यह सीन अच्छा नहीं चल रहा था।'

थैंडी न्यूटन ने बताया कि उनके किरदार के पास उस सीन में अच्छी लाइनें नहीं थीं। टॉम ने उस सीन को बेहतर बनाने के लिए उनके साथ प्रैक्टिस की लेकिन टॉम के इस तरीके से उन्हें बहुत पीड़ा हुई। 

थैंडी न्यूटन ने कहा, 'उन लाइनों को समझाने में टॉम बहुत निराश हो गए। इसलिए हमने पूर्वाभ्यास किया और उन्होंने इसे रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि सोचो कि तुम मैं हूं और मैं तुम। उनके इस तरीके ने मुझे असुरक्षा की जगह पर धकेल दिया। ये शर्म की बात थी।'

थैंडी ने यह भी खुलासा किया कि टॉम की तत्कालीन पत्नी निकोल किडमैन ने उनकी भूमिका की छानबीन भी की थी। टॉम क्रूज का व्यवहार फिल्म के सेट्स पर हमेशा चर्चा में बना रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं अभिनेता टॉम क्रूज, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें