फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल प्रोड्यूसर का आरोप, विजय अभिनीत फिल्म की कॉपी है ऑस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट', केस करूंगा

Sat, 15 Feb 2020 02:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिनसारा कन्ना फिल्म में टॉलीवुड एक्टर विजय लीड रोल में हैं - फोटो : न्यूज मिनट
विज्ञापन

बॉन्ग जून हो की दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इसके बाद से ही हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। इस बीच तमिल प्रोड्यूसर ने दावा किया कि पैरासाइट उनकी फिल्म विजय अभिनीत फिल्म मिनसारा कन्ना की कॉपी है। 

विज्ञापन


अब मिनसारा कन्ना फिल्म के प्रोडयूसर पीएल तेनाप्पन ने कहा है कि, वो ‘पैरासाइट’ के मेकर पर केस करेंगे और मुआवजे की मांग करेंगे। तेप्पन का दावा है कि 'पैरासाइट' 1999 में रिलीज हुई विजय अभिनीत फिल्म 'मिन्सरा कन्ना' की कॉपी है।

उन्होंने कहा है- सोमवार या मंगलवार को मैं उनके खिलाफ केस फाइल करूंगा। इस मामले में मैंने इंटरनेशनल वकील से सलाह ली है। अगर हम उनकी फिल्म से कुछ लेते हैं तो वो हम पर केस करते है, इस बार हमारी बारी है। तेप्पन के अनुसार, 'मिनसरा कन्ना' का अधिकार उनके पास हैं।

 

क्या है फिल्म की कहानी

विज्ञापन

फिल्म में दो परिवारों की कहानी है, जो एक ही शहर में रहते हैं और दोनों परिवार में माता पिता के साथ दो भाई-बहन हैं। लेकिन ये दोनों परिवार आर्थिक रूप से बहुत अलग हैं। एक परिवार बहुत अमीर है और दूसरा गरीब। फिल्म में दिखाया गया है कि आर्थिक रूप से मजबूत और कमजोर होने पर समाज का नजरिया आपके लिए कैसा हो जाता है। फिल्म का एक एक सीन झकझोर देने वाला है। आप यूट्यूब पर इसका ट्रेलर देख सकते हैं।

फिल्म का एक डायलॉग है जब उनके घर के पास मच्छर मारने वाली मशीन आती है तो बेटी कहती है खिड़की बंद कर दो नहीं तो जहरीला धुंआ अंदर घुस जाएगा। इस पर पिता कहता है – 'रहने दो। हम लोगों को फ्री में सफाई मिलेगी। बदबूदार खटमल मरेंगे।' ये सीन समाज में अमीर-गरीब के फर्क को उजागर करता है।

पैरासाइट को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ-साथ, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला है। इस फिल्म का प्रीमियर 2019 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था। ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए ये फिल्म बाफ्टा में भी पुरस्कार जीत चुकी है।

'बैटमैन' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे रॉबर्ट पैटिनसन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें