फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tabu: 'क्रू' के बाद तब्बू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'ड्यून-प्रोफेसी' में दिखाएंगी अभिनय का जलवा

Tue, 14 May 2024 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तब्बू जल्द ही विदेशी टीवी सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में नजर आने वाली हैं। इसमें वे अपने सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में दिखेंगी।
 
विज्ञापन
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रू के बाद तब्बू एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली  हैं। देश में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली अभिनेत्री अब विदेश में अपने अभिनय का जलवा जल्द बिखेरती नजर आने वाली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री  टीवी सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में एक अहम किरदार में दिखेंगी।

विज्ञापन

GV Prakash Kumar-Saindhavi: जीवी प्रकाश-सैंधवी की राहें हुईं जुदा, संगीतकार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस किरदार में आएंगी नजर
यह टीवी सीरीज मूल रूप से 2019 में 'ड्यून: द सिस्टरहुड' शीर्षक के तहत शुरू की गई थी। यह ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' से प्रेरित है। यह सीरीज लोगों को कब तक देखने को मिलेगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सीरीज में तब्बू सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका में नजर आएंगी। इस टीवी सीरीज में वे शक्तिशाली, बुद्धिमान और आकर्षक महिला  के किरदार में दिखेंगी। 

कई पुरस्कार कर चुकी हैं अपने नाम
तब्बू भारतीय सिनेमा सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। 'चीनी कम', 'हैदर', और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे सात फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। तब्बू 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसी विदेशी प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

सीरीज में दिखेंगे ये कलाकार
तब्बू के अलावा ड्यून: प्रोफेसी' में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन, और शालोम ब्रुने-फ्रैंकलिन भी नजर आएंगे। 
Bollywood Directors: अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे ये निर्देशक, सालों बाद भी कायम रहा इनकी फिल्मों का जादू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें