फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपरमैन' फेम नेड बीटी का निधन: इन हिट फिल्मों और टीवी शो में किया था काम

Mon, 14 Jun 2021 04:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नहीं रहे सुपरमैन फेम अभिनेता नेड बीटी
  • उम्र संबंधी बीमारियों के चलते तोड़ा दम
  • कई हिट फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा थे नेड
विज्ञापन
नेड बीटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सुपरमैन', 'नेटवर्क' जैसी आइकोनिक फिल्मों में अपने शानदार किरदारों के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता नेड बीटी का निधन हो गया। नेड 83 वर्ष के थे। नेड को उम्र संबंधी बीमारियां हो गईं थीं। उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली। हालांकि उनके परिवार के सदस्य और दोस्त उनके अंतिम पल में उनके साथ ही थे।

विज्ञापन


उन्हें कौन सी शारीरिक समस्या हुई थी जिसके कारण उनका निधन हुआ इस बात की एकदम सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि ये बात बिल्कुल स्पष्ट है कि कोरोना के कारण उनका निधन नहीं हुआ है। बीटी के करियर की बात करें तो पांच दशक मे उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। वो हॉलीवुड की कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहें। 1976 में आई फिल्म 'नेटवर्क' में उन पर फिल्माए गए मोनोलॉग सीन के लिए उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उन्होंने इतना दमदार रोल निभाया था कि वो उस साल ऑस्कर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए थे।

नेड ने हॉलीवुड की कई हिट फिल्म में काम किया था जिसमें 'फ्रेंडली फायर', 'ऑल द प्रेसिडेंट मैन सिल्वर स्ट्रेक', 'बैक टू स्कूल', 'नैशविल',' द टॉय', 'कैप्टन अमेरिका', 'लाइफ' शामिल हैं। सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी नेड की अदायगी का खूब जादू चला। नेड ने 'लॉ एंड ऑर्डर', 'द ब्वॉयज', 'हाईवे टू हेवन', 'अमेरिकन प्लेहाउस' और कई हिट टीवी सीरीज में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें