फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा विवाद पर फिल्म बनाएंगे स्पीलबर्ग

Tue, 12 Mar 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों के प्रतिष्ठित निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग भारत और पाकिस्तान के सीमा विवाद पर जल्द ही फिल्म बनाएंगे। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर केंद्रित होगी। फिल्म में अभिनय कौन करेगा यह बात अभी तय नहीं हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में स्पीलबर्ग ने कहा कि वह इस विषय पर गंभीरता से फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन


2012 में ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'लिंकन' बनाने वाले फिल्म निर्देशक-निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग इन दिनों भारत दौरे पर हैं। स्पीलबर्ग ने कहा कि भारत में कई सारी चीजें उन्हें हमेशा से ही यहां को लेकर फिल्म बनाने के लिए आकर्षित करती हैं। उन चीजों को यदि तटस्थ होकर देखा जाए तो उन पर एक अच्छी फिल्म बन सकती है।

स्पीलबर्ग ने कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीमा समस्या पूरी दुनिया में चर्चित है। यदि यह फिल्म बनेगी तो उसे ग्लोबली एक्सपोजर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह यह फिल्म रिलांयस इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे। स्पीपबर्ग ने कहा कि उन्होंने अभी फिल्म की कास्टिंग के बारे में नहीं सोचा है।
विज्ञापन


भारतीय फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर स्पीलबर्ग ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही राजकूपर और सत्यजीत रॉय का सिनेमा अच्छा लगता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दो भारतीय फिल्में 'आवरा' और 'थ्री इडियट्स' फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। इन्हें बनाने वाले दोनों ही 'राज' हैं। एक राजकपूर, दूसरे राजकुमार हिरानी।

कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं स्पीलबर्ग

स्पीलबर्ग अलग-अलग स्टाईल की कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। उनकी गिनती विश्व के श्रेष्ठ फिल्मकारों में होती है। फिल्म निर्माण की उनकी रेंज बहुत बड़ी है। वह 'जुरासिक पार्क' भी बनाते हैं और 'लिंकन' भी। 'इंडियाना जोंस एंड द किंगडम आफ द क्रिस्टल स्कल' जैसी चर्चित फिल्म सीरिज बनाने वाले स्पीलबर्ग की फिल्में हमेशा विविधता से भरी रही हैं।

'राइडर्स ऑफ द लास्ट ऑर्क' पूरी तरह से उन्हीं की फिल्म 'कैच मी इफ यू कैन' से अलग है। 'सेविंग प्राइवेट रियॉन', 'डुएल', 'क्लोज इनकाउंटर ऑफ द थर्ड काइंड' और 'आर्टीफिशल इंटलीजेंस' उनकी कुछ और खूबसूरत फिल्में हैं। हाल ही में स्पीलबर्ग की फिल्म 'लिंकन' ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में सफल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें