दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' का पहला पार्ट 17 सितंबर, 2021 को रिलीज हुआ था। जिंदगी और मौत के इस गंदे खेल ने न सिर्फ कोरिया में बल्कि पूरे दुनियाभर में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसी का नतीजा रहा कि शो ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन का पायदान हासिल किया। साथ ही अपनी कमाई से ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया। सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। इसी बीच आइए इसके मूल भाग के रिकॉर्ड्स पर गौर फरमा लेते हैं-
'स्क्विड गेम' ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
'स्क्विड गेम' ने दुनियाभर में 900 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। एक अनुमान के अनुसार 132 मिलियन लोगों ने पहले 23 दिनों में कम से कम दो मिनट के लिए शो देखा, जिसने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के हिट शो 'ब्रिजर्टन' द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।