फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squid Game 2: 'स्क्विड गेम' ने तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड, क्या पहले पार्ट से आगे निकल पाएगा सीजन 2?

Thu, 26 Dec 2024 04:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और नेटफ्लिक्स का नंबर वन शो बन गया। आज दूसरे पार्ट की भी दस्तक हो गई है। क्या यह पहले सीजन की पॉपुलैरिटी और कमाई को पीछे छोड़ पाएगी?
विज्ञापन
'स्क्विड गेम 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' का पहला पार्ट 17 सितंबर, 2021 को रिलीज हुआ था। जिंदगी और मौत के इस गंदे खेल ने न सिर्फ कोरिया में बल्कि पूरे दुनियाभर में दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसी का नतीजा रहा कि शो ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन का पायदान हासिल किया। साथ ही अपनी कमाई से ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया। सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। इसी बीच आइए इसके मूल भाग के रिकॉर्ड्स पर गौर फरमा लेते हैं-

'स्क्विड गेम' ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

'स्क्विड गेम' ने दुनियाभर में 900 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। एक अनुमान के अनुसार 132 मिलियन लोगों ने पहले 23 दिनों में कम से कम दो मिनट के लिए शो देखा, जिसने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के हिट शो 'ब्रिजर्टन' द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन


Squid Game 2: मौत के खतरनाक खेल में होंगे नए दांव-पेंच, 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन में देखने मिलेंगे ये बदलाव

बजट पार किया बंपर कारोबार  

महज चार हफ्ते में 111 मिलियन दर्शकों की संख्या के विशाल रिकॉर्ड के साथ 'स्क्विड गेम' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। सीरीज का कुल बजट 21.4 मिलियन डॉलर था। वहीं, 'स्क्विड गेम' के प्रत्येक एपिसोड की मूल लागत लगभग 2.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी। 

Squid Game Season 2: जानिए आज कहां देख सकेंगे स्क्विड गेम सीजन 2? ली जंग जे-वाई हा जून स्टार्स करेंगे धमाल

'स्क्विड गेम' की कहानी

सीरीज में ली जंग जे, पार्क हे सू, वाई हा जून, जंग हो येओन, ओ येओंग सु, हेओ सुंग टार, किम जू रयॉन्ग के साथ अभिनेता गोंग यू की विशेष कैमियो भूमिका है। इसकी कहानी की बात करें तो इसमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को लालच दिया जाता है और बचपन से जुड़े खेलों का हिस्सा बनने के लिए लुभाया जाता है। हालांकि, गेम अंदर पहुंचने के बाद शुरू होता है। गेम में एक गलती होने पर उन्हें गोली मार दी जाती है और इनाम की रकम बढ़ जाती है। इस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें