फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अंदाज में फिर लौटा स्पाइडर मैन, इस बार पूरी टीम के साथ दुश्मनों को देगा मात

Thu, 04 Oct 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनियाभर में अपने एक्शन के लिए मशहूर हॉलीवुड सुपरहीरो स्पाइडर मैन एक बार फिर से अपने नए अंदाज में परदे पर दिखने वाला है। स्पाइडर मैन इन बार एनिमिशन अंदाज में दर्शकों के दिलों को जीतेगा। जी हां स्पाइडर मैन की बहुचर्चित एनिमिशन फिल्म 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसा पहला मौका है जब स्पाइडर मैन एनिमिशन अंदाज में सिनेमाघरों में दिखाई देगा।
विज्ञापन


मंगलवार को 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अब तक 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 52 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

बात करें 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' की तो इस एनिमिशन फिल्म की कहानी कई सारे स्पाइडर मैन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। जो दूनिया को बुराइयों से बचाते हैं। इस फिल्म में हैली स्टेनफेल्ड, महेरशाला अली, जेक जॉनसन,लीव स्क्रिबर, ब्रायन ट्री हेनरी, लुना लॉरेन विलेज और लिली टॉमलिन जैसे हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। 'स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स' का निर्देशन पीटर रैमसे, रॉबर्ट पर्सिचेट्टी जूनियर और रॉडनी रॉथमैन मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें