अपने शानदान एक्शन के लिए मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'हैलबॉय' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस फिल्म का तीसरा सीक्वल 'हैलबॉय: राइज़ ऑफ द ब्लड क्वीन' जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोमवार को 'हैलबॉय' के मेकर्स ने इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज कर दिया है। पोस्ट में फिल्म के मुख्य किरदार यानी रॉन पर्लमैन बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्ममेकर्स की मानें को इस बार का हैलबॉय पिछली दोनों फिल्मों से ज्यादा ताकवर और खतरनाक रहने वाला है।
बात करें 'हैलबॉय: राइज़ ऑफ द ब्लड क्वीन' के पोस्टर में हैलबॉय के लुक की तो इसमें वह अपनी बड़ी सींग, जलती हुई तलवार और लोहे के हाथ में नजर आ रहा है। हैलबॉय का यह लुक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के उत्साह को बढ़ा देगा। पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो हो गया है। 'हैलबॉय: राइज़ ऑफ द ब्लड क्वीन' अगले साल 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरों की मानें तो इस बार हैलबॉय एक प्राचीन जादूगर के जानवर के खिलाफ लड़ाई करते दिखेंगा जो मानव जाति के खिलाफ बदला चाहता है। आपको बता दें कि 'हैलबॉय: राइज़ ऑफ द ब्लड क्वीन' का निर्देशन गेम्स ऑफ थ्रोन के निर्देशक नील मार्शल कर रहे हैं।