स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' अरब देशों में स्थानीय सेंसरशिप गाइडलाइंस को पूरा करने में विफल रही है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने फिल्म को वहां के देशों रिलीज न करने का आदेश दिया है। मार्वल एंटरटेनमेंट के सहयोग से कोलंबिया पिक्चर्स और सोनी पिक्चर्स एनिमेशन द्वारा निर्मित 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स', 22 जून को अरब में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म वहां रिलीज नहीं हो पाएगी।
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
यह खबर यूएई मीडिया काउंसिल के यह कहने के बाद आई है कि वह यूएई के 'मूल्यों और सिद्धांतों' का उल्लंघन करने वाली किसी भी फिल्म को रिलीज होने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा था, 'अमीरात मीडिया काउंसिल स्थानीय रूप से प्रसारित होने वाली मीडिया सामग्री की निगरानी और मूल्यांकन करती है और परिषद पुष्टि करती है कि यह यूएई के मूल्यों और सिद्धांतों और देश में मीडिया सामग्री के मानकों के विपरीत सामग्री के प्रसार या प्रकाशन की अनुमति नहीं देगी।'
'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स '
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर माइल्स मोरालेस और उसके बड़े मिशन की कहानी को पर्दे पर लाती है। यह स्पाइडर-वर्स ट्राइलॉजी की दूसरी फिल्म है। 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' नाम की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। एक रिपोर्ट में अनुसार, अरब में फिल्म पर विवाद होने का कारण ट्रांसजेंडर अधिकार पोस्टर वाला एक दृश्य था। 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' थ्रिल और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म की कहानी इस बार सिर्फ और सिर्फ लोगों को बचाने के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है, बल्कि स्पाइडर-मैन को इस बार मल्टीवर्स में हर स्पाइडर-मैन, स्पाइडर-वुमन और स्पाइडर-पर्सन को बचाने का काम दिया गया है।