हॉलीवुड गायिका रिहाना अगले पांच साल के भीतर अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 25 वर्षीया रिहाना अपने पुरुष मित्र रैपर क्रिस ब्राउन के साथ परिवार बढ़ाना चाहती हैं।
उन्होंने ब्रिटिश पत्रिका 'एली' को बताया, "मैं दुआ कर रही हूं कि एक महीने की छुट्टी पर किसी अच्छी जगह जाऊं। मैं अब मां बनना चाहती हूं। मुझे इस सब के लिए तैयारी करनी है। अपनी पूरी जिंदगी मैं संगीत दौरों में नहीं बिता सकती।"