फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बच्चों की मां बनना चाहती हैं अभिनेत्री थेरॉन

Mon, 04 Mar 2013 01:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां हिंदी फिल्मों की नायिकाएं शादी के बाद एक या दो बच्चे की ही बात करती हैं वहीं हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन का कहना है कि उन्हें दस बच्चों की मां बनना पसंद है। अपनी इस इच्छा को उन्होंने सबके साथ शेयर किया है।
विज्ञापन


चार्लीज थेरॉन कहती है कि वह 10 बच्चों की मां बनना पसंद करेंगी। हां, चार्लीज की एक शर्त हैं। उनका कहना है कि यह सभी बच्चे उनके बेटे जैक्सन की तरह हों। थेरॉन (37) ने एक साल के बेटे जैक्सन को पिछले साल मार्च में गोद लिया था। चार्लीज उसे बहुत पसंद करती हैं।

बेवसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' ने थेरॉन के हवाले से लिखा, "यदि सभी बच्चे जैक्सन की तरह हों तो मैं इसी वक्त 10 और बच्चों की मां बन सकती हूं। मेरी मां हमेशा इस बारे में पूछती हैं। जब-जब मुझे जैक्सन की तरह के बच्चे मिलते रहेंगे मैं उन्हें गोद लेती रहूंगी"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें