ऐसा लगता है कि जैसे साल 2020 दुनिया के लिए तबाही लेकर आया है। कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। अभी तक इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिला है। इस वजह से लोगों में इसे लेकर काफी डर पैदा हो गया है।
अमेरिका की मशहूर गायक पिंक भी कुछ ऐसे ही हालातों से गुजरी थीं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके बेटे जेमसन को कोरोना हो गया था। पिंक ने कहा कि अपने बेटे को कोरोना वायरस से संक्रमित देखकर उन्हें इतनी घबराहट होने लगी कि उन्हें पैनिक अटैक तक आने लगे। पिंक को सिर्फ इस बात की चिंता होती थी कि कहीं उनके बेटे को कुछ न हो जाए।
एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान पिंक ने बताया कि उन्हें पहला अटैक तब आया जब वो किसी से फोन पर बात कर रही थीं। वो उन दिनों अपने बेटे को लेकर काफी डरी हुई थीं और दिमाग पर बस जेमसन का ही ख्याल आ रहा था।
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने मनाया 23 साल की प्रेमिका का जन्मदिन, दिखा ऐसा खूबसूरत नजारा