हॉलीवुड सिनेमा की कई शानदार एनिमेटेड फिल्म बाने वाले दिग्गज निर्माता निर्देशन केली एसबरी इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 60 साल की उम्र में शुक्रवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से एबडॉमिनल कैंसर जैसी खरतनाक बीमारी से जुझ रहे थे। अपनी जिदंगी के आखिरी समय में वह लॉस एंजेलिस में रहते थे। केली एसबरी के निधन की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है।
केली एसबरी ने हॉलीवुड की शानदार एनिमेटेड फिल्मों का निर्देशन किया था। उनमें से एक श्रेक 2 थी। श्रेक सीरिज हॉलीवुड सिनेमा की चर्चित एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। इसके अलावा केली एसबरी स्पिरिट: स्टैलियन ऑफ द सिमेरॉन और अग्ली डॉल जैसी कई शानदार फिल्मों के निर्माता-निर्देशक थे। शानदार एनिमेटेड फिल्में बनाने के लिए केली एसबरी को कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।
केली एसबरी का जन्म साल 1960 में अमेरिका के टेक्सास में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में वाल्ट डिज्नी फीचर एनिमेशन से की थी। बतौर निर्देशक केली एसबरी ने स्पिरिट स्टैलियन ऑफ द सिमेरॉन, श्रेक 2, नोमियो एंड जूलियट, स्मर्फ्स द लॉस्ट विलेज और अग्ली डॉल्स में काम किया था। अग्ली डॉल्स पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में निक जोनस, जैनेल मोने, केली क्लार्कसन, ब्लेक शेल्टन जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी थी।
इनके अलावा केली एसबरी और भी कई फिल्मों में अतिरिक्त कहानीकार, आर्ट डायरेक्टर और स्टोरी आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उनके निधन से हॉलीवुड सिनेमा में शोक का माहौल है। उनके कई फैंस और सितारे सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पढ़ें: फिर आगे खिसकी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख पाएंगे फैंस