गायिका रिहाना के बारे में इन दिनों अफवाह है कि वह मां बनने वाली हैं। अपने संगीत दौरे डायमंड वर्ल्ड टूअर के कार्यक्रमों की कुछ तारीखें रद्द करने के बाद उनके गर्भवती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 25 वर्षीया रिहाना रैपर क्रिस ब्राउन के साथ रिश्ते में हैं। खबर है कि इन दिनों रिहाना डॉक्टर के पास ज्यादा ही चक्कर लगा रही हैं।
कुछ दिनों पहले ही रिहाना ने मां बनने की इच्छा जाहिर की थी और ब्राउन के साथ परिवार बढ़ाने की बात से इनकार नहीं किया था।
पत्रिका 'एली' के अनुसार रिहाना ने कहा, "अगले पांच सालों में मैं कम से कम एक बच्चे की मां हूंगी। अब हम परिपक्व हो चुके हैं और यह सही समय है। हमने अपने रिश्ते की नई शुरुआत की है और मैं इससे खुश हूं।"