फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप के लिए शकीरा ने दिखाई नए गाने की झलक, कई डांसर्स के साथ 'दाई दाई' पर किया डांस

Fri, 08 May 2026 11:17 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakira New Song For FIFA: शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपने नए गाने का टीजर शेयर किया है। इसमें वह कई दूसरे कलाकारों के साथ शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
दाई दाई गाना - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबियाई सिंगर शकीरा अपने गानों और डांस की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अपने गानों से दुनियाभर के लोगों को झूमने पर मजबूर करती हैं। शकीरा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने एक नए गाने का टीजर शेयर किया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?

विज्ञापन


शकीरा की पोस्ट में क्या है?
शकीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने गाने का एक मिनट का टीजर शेयर किया है। इसमें वह कई कलाकारों के साथ शानदार डांस कर रही हैं। टीजर शेयर करते हुए शकीरा ने लिखा 'माराकाना स्टेडियम से, पेश है ‘दाई दाई’ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना।'
 

दाई दाई गाना - फोटो : यूट्यूब
शकीरा ने किया डांस
इस छोटे से वीडियो में, शकीरा माराकाना स्टेडियम के मैदान पर डांसर्स के साथ नजर आती हैं। वह इंग्लिश में गाती हैं, 'यहां इस जगह पर / तुम ही हो,' एक पुरुष की आवाज उनके साथ सुर मिलाती है 'जिस चीज ने तुम्हें एक बार तोड़ दिया था/उसी ने तुम्हें मजबूत बनाया।'

शकीरा की पोस्ट के मुताबिक, यह पूरा गाना 14 मई को रिलीज होगा।
 

क्या नयनतारा के साथ काम करने के लिए सलमान खान ने कम किया वजन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया लुक

दाई दाई गाना - फोटो : यूट्यूब
कब होगा फीफा वर्ल्ड कप
फीफा टूर्नामेंट 11 जून को शुरू होगा, जिसमें मैक्सिको सिटी के अजटेका स्टेडियम में मैक्सिको का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। इसका फाइनल 19 जुलाई को ईस्ट रदरपोर्ट, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होना तय है। यह न्यूयॉर्क सिटी के ठीक बाहर मौजूद है।
विज्ञापन

दाई दाई गाना - फोटो : यूट्यूब
पहले भी गा चुकी हैं गाना
शकीरा वर्ल्ड कप के गानों के लिए कोई नई नहीं हैं। उनका गाना 'वाका वाका दिस टाइम फॉर अफ्रीका', साउथ अफ्रीका में हुए 2010 वर्ल्ड कप का ऑफिशियल गाना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें