Avatar Theft Claim: फिल्म 'अवतार' के निर्मता जेम्स कैमरून और वॉल्ट डिज्नी कंपनी पर एक अभिनेत्री ने मुकदमा दायर किया है। इस अभिनेत्री का आरोप है कि मेकर्स ने बिना अनुमति फिल्म 'अवतार' में उसके चेहरे से जुड़े डिजाइन का प्रयोग किया।
फिल्म 'अवतार' के निर्माता जेम्स कैमरून और वॉल्ट डिज्नी कंपनी पर मुकदमा दायर किया गया है। यह आरोप एक अभिनेत्री ने फिल्म 'अवतार' में अपने चेहरे से संबंधित डिजाइन उपयोग करने के लिए लगाया। एक्ट्रेस ने मुकदमा दायर करते हुए इस मामले लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट और कई विजुअल इफेक्ट्स कंपनियों को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
'अवतार' में किरदार नेयतिरी के लिए उपयोग
अभिनेत्री क्यू'ओरियांका किल्चर ने फिल्म 'अवतार' के निर्माता जेम्स कैमरून और वॉल्ट डिज्नी कंपनी पर कई आरोप लगाए। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा कि फिल्म 'अवतार' में नेयतिरी का किरदार बनाने के लिए उनकी चेहरे की विशेषताओं का उपयोग, बिना उनकी सहमति लिए किया गया।
एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस वक्त मात्र 14 वर्ष की थीं और तब उन्होंने टेरेंस मैलिक की फिल्म 'द न्यू वर्ल्ड' में पोकाहोंटास की भूमिका निभाई थी। मेकर्स ने उस वक्त कहीं पब्लिश हुई उनकी फोटो से चेहरे की बारीकियां लेकर यह किरदार तैयार किया।
विज्ञापन
फिल्म 'अवतार'
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकदमे में डिजाइन कंपनी भी नामजद
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक इन आरोपों के साथ अभिनेत्री ने लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट और कई विजुअल इफेक्ट्स कंपनियों को भी शामिल किया। क्योंकि फिल्म में क्यू'ओरियांका किल्चर की छवि को प्रोडक्शन स्केच, 3डी मॉडल, लेजर-स्कैन किए गए डिजिटल मॉडल के माध्यम से बनाया गया। इसके बाद इसे विजुअल इफेक्ट्स विक्रेताओं के बीच शेयर किया गया जहां इसका अंतिम स्वरूप तैयार किया। क्यू'ओरियांका किल्चर का आरोप है कि फिल्म के रिलीज के बाद उनकी अनुमति के बिना सिनेमाघरों में, पोस्टरों पर, व्यापारिक वस्तुओं में, सीक्वल और पुन: रिलीज में भी उपयोग की गईं।
2025 में रिलीज हुई थी तीसरी किश्त
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज की गई थी। 'अवतार' फ्रेंचाईजी की यह तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने भी काफी प्यार दिया था। फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए। सिगॉर्नी वीवर और स्टीफन लैंग भी इस फिल्म में अहम किरदारों दिखाई दिए थे। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून हैं। इस फिल्म के ग्राफिक्स, विजुएल्स की काफी चर्चा है।