Shakira: शकीरा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर' के तहत तीन अक्तूबर को होने वाला उनका कॉन्सर्ट दुनियाभर में स्ट्रीम होगा। इस खबर में जानिए कि शकीरा की लाइव परफॉर्मेंस कहां देख सकते हैं।
पॉप स्टार शकीरा इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपने 'लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर' पर हैं। इस टूर के तहत सिंगर तीन अक्तूबर को मैड्रिड में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को दुनिया भर में लाइव-स्ट्रीम करेंगी। यह पहली बार होगा जब शकीरा का पूरा कॉन्सर्ट इस तरह से दुनियाभर में दिखाया जाएगा। भारत के फैंस भी इस कॉन्सर्ट का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @shakira
कहां देखें शकीरा का लाइव कॉन्सर्ट?
भारत में मौजूद फैंस देर रात सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद ले सकेंगे। यह कॉन्सर्ट 4 अक्तूबर को रात 12:15 बजे अमेजन म्यूजिक इंडिया ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी और ट्विच पर अमेजन म्यूजिक चैनल पर स्ट्रीम होगा। इसके लिए किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
शकीरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शकीरा ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
मैड्रिड शो शकीरा के बहुत बड़े वर्ल्ड टूर के आखिरी पड़ावों में से एक है। 'लास मुजेरेस या नो लोरन' का दौर शकीरा की पर्सनल जिंदगी के मुश्किल समय में शुरू हुआ था और बाद में यह एक एल्बम और एक बड़े ग्लोबल टूर में बदल गया। अब, जब यह टूर अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो सिंगर उन फैंस को घर बैठे शो का अनुभव करने का मौका दे रही हैं जो मैड्रिड नहीं जा सकते।
कॉन्सर्ट को लेकर क्या बोलीं शकीरा?
इस कॉन्सर्ट को लेकर शकीरा ने कहा, ''लास मुजेरेस या नो लोरन' वर्ल्ड टूर मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा बन गया है। मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैं अमेजन म्यूजिक के साथ मिलकर दुनिया भर के फैंस के साथ इस खास शाम को शेयर करके इसे और आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं।'