पिता और मां को खोया
ली सांग-बो के फैंस के लिए एक्टर का निधन एक सदमा है। एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा एक्टर ने हाल के वर्षों में अपने पिता को खो दिया था। उसके बाद एक ट्रैफिक हादसे में उनकी मां और बहन की भी मौत हो गई थी। उन्होंने लंबे समय तक डिप्रेशन की दवाएं ली थीं।
इन मशहूर शो में किया काम
ली ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में शो 'इनविजिबल मैन चोई जंग-सू' से की थी, और बाद में 'गोल्डन एरा ऑफ डॉटर्स-इन-लॉ', 'बैड लव', 'प्राइवेट लाइव्स', 'रुगल', 'मिस मोंटे-क्रिस्टो', 'एलिगेंट एम्पायर' जैसे कई शो में काम किया।
इन फिल्मों में किया काम
ली सांग बो मुख्य रूप से टीवी एक्टर थे, लेकिन उन्होंने 'मेफिस्टो', 'सीक्रेटली ग्रेटली' जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया था।