फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean Diddy Combs: यौन तस्करी मामले में छापेमारी के बाद भी बेफिक्र नजर आए अमेरिकी रैपर, शर्टलेस तस्वीरें वायरल

Sun, 31 Mar 2024 07:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीन 'डिडी' कॉम्ब्स  सफेद शॉर्ट्स में बिना शर्ट के वे फ्लोरिडा की धूप और धुम्रपान का लुत्फ उठाते नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब रैपर को जांच के दौरान बेफिक्र होकर मस्ती करते देखा गया है।
विज्ञापन
शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रैपर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स मौजूदा समय में यौन तस्करी की जांच की वजह से होमलैंड सिक्योरिटी के निशाने पर हैं। इस बीच उन्हें मियामी के एक रेस्तरां में देखा गया। गंभीर आरोपों से घिरे होने के बाद भी हंसते, मुस्कुराते और धूम्रपान करते दिखाई दिए जैसे इस केस का उन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा हो। पिछले हफ्ते उनके एलए और मियामी एस्टेट पर की गई छापेमारी के बाद यह नजारा सामने आया है।

विज्ञापन

Meena Kumari: मजबूरी में मीना ने फिल्मों में रखा था कदम, सात साल की उम्र में डेब्यू कर इंडस्ट्री पर किया राज

Trending Videos

शर्टलेस नजर आए सीन 'डिडी' कॉम्ब्स
सफेद शॉर्ट्स में बिना शर्ट के वे फ्लोरिडा की धूप और धुम्रपान का लुत्फ उठाते नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब रैपर को जांच के दौरान बेफिक्र होकर मस्ती करते देखा गया है। पिछले गुरुवार को उन्हें लड़कियों के साथ मियामी बीच में टॉप गोल्फ में देखा गया था। बाहर निकलते समय उन्होंने फोटोग्राफरों की ओर मुस्कुराते हुए पोज दिया था।
Mr. India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' पर बोनी कपूर की पक्की मुहर! फिल्म पर साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
विज्ञापन

छापेमारी के बाद छुट्टी करनी पड़ी थी रद्द
वहीं एक अन्य वीडियो में वे एक बकेट टोपी और एक बड़े साइज का सोने का हार पहने नजर आए थे। उनके गले में नारंगी रंग का तौलिया भी था। रैपर इस हफ्ते बहामास में छुट्टियां मनाने जाने वाले थे, लेकिन अचानक हुई छापेमारी से उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने उनके घर की तलाशी ली और रैपर के दो बेटों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही, उन्हें भी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। 
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें