फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदलेंगे बॉन्ड सीरिज फिल्मों के निर्देशक

Fri, 12 Jul 2013 04:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जेम्स बॉन्ड सीरिज में आगे बनने वाली फिल्मों का निर्देशन सैम मेंडीज ही करेंगे। पहले उन्होंने फिल्म निर्देशन से हटने की इच्छा जाहिर की थी। बॉन्ड सीरिज की अगली फिल्म अक्टूबर 2015 में रिलीज होगी।
विज्ञापन


बॉन्ड सीरिज की आखिरी फिल्म 'स्कॉईफाल' का निर्देशन करने वाले सैम मेंडीज ने इस फिल्म के बाद बॉन्ड सीरिज की नई फिल्मों का निर्देशन न करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अब वे थिएटर में कुछ वक्त गुजारना चाहते हैं।

लेकिन अब स्थितियां बदल गयी हैं। बॉन्ड सीरीज फिल्मों के प्रोड्यूसर और सैम के बीच कुछ बातचीत होने के बाद सैम ने कहा है कि वह आगे भी बॉन्ड सीरिज की फिल्में निर्देशित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बॉन्ड 24 भी बनती है तो वह उस फिल्म को निर्देशित करेंगे। यह बॉन्ड सीरीज फिल्मों के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें