Liya Akhedzhakova राजनीतिक मुद्दों पर भी बोलने से नहीं घबराती हैं। 10 साल की उम्र में उन्होंने स्टालिन को खत लिख डाला था जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए टीबी के इलाज में आर्थिक मदद मांगी थी। Liya ने पुतिन की निंदा करते हुए इसे व्यक्तिगत हमला बताया है। Liya Akhedzhakova का जन्म Dnipro में हुआ था जोकि अब यूक्रेन में है।
यूक्रेन पर रूस के हमले की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। ज्यादातर नुकसान कीव को पहुंचा है। जिनसे पता चला है कि यूक्रेन की सड़कों पर 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैनिकों का काफिला मौजूद है और जगह-जगह गोलीबारी हो रही है। इन तस्वीरों को लेकर जब Liya Akhedzhakova से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मुझे इसे देखते ही रोना आ गया था।