फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसेल ब्रांड पर हुआ 185,000 डॉलर का मुकदमा

Tue, 12 Mar 2013 05:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड अब एक नयी मुसीबत में हैं। इस बार मुसीबत पैसों की है। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड पर विक्टर स्नीड नाम के व्यक्ति ने 185,000 डॉलर का मुकदमा ठोका है। हालांकि रसेल यह मुआवजा देने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्नीड का आरोप है कि करीब साल भर पहले ब्रांड ने स्नीड को अपनी कार से टक्कर मारी थी, जिसके लिए उसने 25,000 डॉलर मुआवजे की मांग की थी लेकिन अब उसने मुआवजे की राशि 185,000 डॉलर कर दी है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार स्नीड का कहना है कि इलाज के दौरान अस्पताल के भारी भरकम खर्चे को चुकाने के लिए उसे मुआवजे की आवश्यक्ता है।

दुर्घटना में उसके बाएं हाथ, बाईं कलाई, बाएं नितंब और गरदन पर चोटें आई थीं। हालांकि ब्रांड ने आरोपों को नकारते हुए मुआवजे की राशि का भुगतान करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि दुर्घटना स्नीड की लापरवाही के कारण हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें