फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबी रोज का खुलासा, 'बैट वुमेन' के लिए स्टंट करने के बाद करवानी पड़ी इमरजेंसी सर्जरी

Mon, 30 Sep 2019 04:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ruby Rose - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री रूबी रोज जल्द सीडेब्लू की सीरीज 'बैट वुमेन' में नजर आएंगी। इन दिनों रूबी रोज अपनी इस सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच रूबी रोज ने खुलासा किया है कि 'बैट वुमेन' के लिए स्टंट करने के दौरान उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी थी। रूबी रोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में कई डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए रूबी रोज ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि 'बैट वुमेन' के लिए स्टंट करने के बाद हर्नियेटेड डिस्क की सर्जनी करवानी पड़ी थी। इस पोस्ट में रूबी रोज ने अपनी सफल सर्जरी के लिए डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया। 

आपको बता दें कि बीते दिनों रूबी रोज ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था है कि वह सीडेब्लू की सीरीज में समलैंगिक बैट वुमेन का किरदार निभाएंगी। किरदार का खुलासा होते ही रूबी रोज को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है जिसके चलते उन्होंने ट्विटर से अपने अकाउंट को डिलीट करना पड़ा था। रूबी रोज ऑस्ट्रेलियन कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म XXX:Return of Xander Cage में काम किया था। यह फिल्म साल 2017 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें