फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leandro De Niro: रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो का निधन, अभिनेता ने 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 03 Jul 2023 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रॉबर्ट डी नीरो के नाती ने साल 2018 में ब्रैडली कूपर की ए स्टार इज बॉर्न में काम किया था। वह 'द कलेक्शन' और कैबरे मैक्सिमे जैसी अन्य फिल्मों में भी छोटी भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
लिएंड्रो डी नीरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो डी नीरो का 19 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता की बेटी और लिएंड्रो की मां ड्रेना डि नीरो ने सोमवार (3 जुलाई) को एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


मां ने लिखा भावुक पोस्ट
हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने मौत की वजह नहीं बताई। उन्होंने अपने बेटे लिएंड्रो की एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे एंजेल। जब से मैंने तुम्हें अपने पेट में महसूस किया है, तब से मैंने तुम्हें कितना प्यार किया यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तुम मेरे खुशी, मेरा दिल और सब कुछ थे। काश मैं अभी तुम्हारे साथ होती। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना कैसे जीना है, लेकिन मैं आगे बढ़ने और तुम्हारे जैसा प्यार और प्रकाश फैलाने की कोशिश करूंगी। उन्होंने आगे कहा, "तुम्हें बहुत प्यार किया गया और तुम्हारी सराहना की गई। काश वह प्यार ही तुम्हें बचा पाता। आई एम सॉरी मेरे बच्चे, आई एम सॉरी कार्लोसमेयर।" 


इन फिल्मों में किया था काम
उनके अलावा लिएंड्रो के पिता कार्लोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक-आउट तस्वीर साझा की है। बता दें कि रॉबर्ट डी नीरो के नाती ने साल 2018 में ब्रैडली कूपर की ए स्टार इज बॉर्न में काम किया था। वह 'द कलेक्शन' और कैबरे मैक्सिमे जैसी अन्य फिल्मों में भी छोटी भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  KKK13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट परफॉर्म करते हुए शिव ठाकरे हुए घायल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें