हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ( Robert de Niro)का आज जन्मदिन है। दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके रॉबर्ट का जन्म 17 अगस्त, 1944 को न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में हुआ था। रॉबर्ट बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं।
रॉबर्ट जब तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी कस्टडी मां को मिली और न्यूयॉर्क के ग्रीनविच में वह बड़े हुए। रॉबर्ट को 10 साल की उम्र में ही यह समझ आ गया था कि वह बड़े होकर एक्टर बनेंगे। ऐसे में उनका झुकाव फिल्मों की ओर भी बढ़ने लगा और इसलिए अभिनय सीखने के लिए उन्होंने 16 साल की उम्र में हाई स्कूल छोड़ दिया।