फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैटी जेनकिंस के लिए 'वंडर वुमन' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म होगी लास्ट फिल्म, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Tue, 04 Aug 2020 01:25 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
पैटी जेनकिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना वायरस से सिनेमाघरों की स्थिति को देखते हुए डीसी फिल्म्स की चर्चित फिल्म 'वंडर वुमन 1984' को 2 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है। इस फिल्म की निर्देशक पैटी जेनकिंस को इस भाग से बहुत आशाएं हैं और उन्हें लगता है कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म उनकी अंतिम भी हो सकती है। इसलिए वह इस फिल्म फ्रेंचाइजी के अगले भाग में रचनात्मक दृष्टि से अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली हैं।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में पैटी ने बताया है कि 'वंडर वुमन 1984' ने उन्हें वह सब कुछ करने का मौका दिया है जो उन्होंने इसके पहले भाग में नहीं कर पाया था। उन्होंने बताया, 'मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इस फिल्म के साथ वंडर वुमन की उत्पत्ति दिखाने का मौका मिल रहा है। यह एक तरह से वंडर वुमन का जन्म ही है लेकिन हम यह नहीं जानते कि वह क्या-क्या कर सकती है? मेरे लिए यह बहुत उत्साहित करने वाला है। इस फिल्म में वह अपनी चरम शक्ति पर होगी।'

विज्ञापन

वंडर वुमन - फोटो : सोशल मीडिया
पैटी इन बताया है कि इस फिल्म में वंडर वुमन के अंदर एक अंतरयुद्ध भी चल रहा होगा। वह उसके लिए एक बहुत जरूरी चीज होगी। उन्होंने कहा, 'वह एक देवी है और वह मानवता की मदद करने की कोशिश कर रही है। वह सिर्फ बुराई से लड़ती ही नहीं है बल्कि बुरे लोगों को अच्छी राह दिखाने की भी कोशिश करती है। यह बहुत ही रुचिकर कहानी होगी। हो सकता है कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मेरी आखरी हो इसलिए मैं चाहूंगी कि अगली फिल्म में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और इसके बारे में सावधानी से सोचूं।'

बता दें कि इस फिल्म की घोषणा के वक्त इसे 13 दिसंबर 2019 को रिलीज करना तय किया गया था। फिल्म की गति को देखते हुए इसे 1 नवंबर 2019 की पहली नई तारीख मिली थी। जब फिल्म में कुछ कमियां नजर आईं तो इसे अगले साल यानी 2020 में 5 जून को रिलीज करना तय हुआ। हालांकि मार्च में ही पूरी दुनिया में लॉकडाउन लागू हो गया। इस वजह से इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज करना तय किया गया। फिल्म निर्माताओं को जब नजर आया कि अभी भी सिनेमाघर ठीक से नहीं खुले हैं इसलिए अब यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है। हालांकि इसमें भी भविष्य में बदलाव हो सकते हैं। फिल्म में गैल गैडोट वंडर वुमन की भूमिका में नजर आएंगी।

पढ़ें: 59 साल के हॉलीवुड एक्टर शॉन पेन ने 28 साल की लीला जॉर्ज से रचाई शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें