'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
भारत के सिनेमाघरों में 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 26 मार्च को रिलीज हुई। ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुरुवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये हो गया है।
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी
- फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर' को टक्कर दे रही 'प्रोजेक्ट हेल मेरी'
भारत में जहां 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिली, वहीं दुनिया भर में यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में लगभग 1598.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1140 करोड़ रुपये कमाए हैं।