सार
Oscar Award Venue Change: इस साल ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए थे लेकिन अब इसकी जगह बदल दी जाएगी। साथ ही तीन साल बाद यह अवॉर्ड यूट्यूब पर भी स्ट्रीम होने लगेगा। जानिए, कौन सी जगह पर आने वाले समय में ऑस्कर सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
ऑस्कर अवॉर्ड हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, इस अवॉर्ड को हॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के सिनेमा से जुड़े लोग जीतना चाहते हैं। कई वर्षों से यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहे थे। लेकिन अब यहां पर यह अवॉर्ड फंक्शन होस्ट नहीं किया जाएगा। जानिए, आने वाले समय में यह अवॉर्ड फंक्शन कहां पर होस्ट किया जाएगा?
पीकॉक थिएटर में आयोजित होगा ऑस्कर अवॉर्ड
पीपल मैगजीन के मुताबिक एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। यह सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन वेन्यू पर होगी। साथ ही 2029 से यूट्यूब पर भी यह अवॉर्ड फंक्शन दिखाया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को आयोजित करने वाली कंपनी ने बताया है कि साल 2029 से 2039 तक लॉस एंजिल्स लाइव कॉम्प्लेक्स के हिस्से पीकॉक थिएटर में यह इवेंट होस्ट किया जाएगा। यह जगह क्रिप्टो.कॉम एरिना और लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर के पास ही स्थिति है।