मशहूर सीरीज 'पी-वैली' की दूसरा सीजन अपनी धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुलित्जर पुरस्कार विजेता निर्माता और कार्यकारी निर्माता कटोरी हॉल की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित यह ड्रामा सीरीज अगले महीने रिलीज की जाएगी। सीरीज का ये बहुप्रतीक्षित सीजन शुक्रवार, 2 सितंबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
इसके अलावा पादरी वुडबाइन के रूप में फॉय, कॉर्बिन के रूप में डैन जे जॉनसन, बिग एल के रूप में मोरक्को ओमारी, डफी के रूप में डोमिनिक डेवोर, डायमंड के रूप में टायलर लेप्ले, डेरिक के रूप में जॉर्डन एम. कॉक्स और गिजेट के रूप में स्काईलर जॉय दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही इस सीरीज में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। इसमें बिग टीक के रूप में जॉन क्लेरेंस स्टीवर्ट, बिग बोन के रूप में वाट्स, फराह के रूप में शामिका कॉटन, रूले के रूप में गेल बीन शामिल हैं।