फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत का शानदार ब्रिटिश बैंड शो? जानिए कब होगा कोल्डप्ले

Mon, 18 Nov 2024 02:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रसिद्ध ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के साथ झूमेगा पूरा भारत। अनुमानित 100,000 दर्शकों के साथ, लोकप्रिय ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले जनवरी में अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत में अपने सबसे बड़े और शानदार कार्यक्रम के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन
कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन म्यूजिक और गानों के लिए मशहूर कोल्डप्ले अब जल्द ही भारत में अपना कॉन्सर्ट करने वाला है। कोल्डप्ले शो के आयोजकों का मानना है कि यह इस दशक का सबसे शानदार प्रदर्शन होगा। कोल्डप्ले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस शो को लेकर प्रंशसक बेहद उत्साहित हैं। जानिए कब होगा कोल्डप्ले शो।
विज्ञापन


कब होगा शो
क्रिस मार्टिन के नेतृत्व में और दुनिया भर में ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स, विवा ला विडा, येलो और पैराडाइज जैसे शानगार गानों के लिए लोकप्रिय कोल्डप्ले बैंड, पहले 25 को और फिर 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना दूसरा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोल्डप्ले के शो के लिए काफी निवेश किया जा चुका है।

कौन-कौन होगा बैंड में शामिल
ब्रिटिश का सबसे प्रसिद्ध बैंड कोल्डप्ले में गिटारवादक जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाइ बेरीमैन, ड्रमर और पर्क्युसिनिस्ट विल चैंपियन और मैनेजर फिल हार्वे भी शामिल हैं। यह सभी हमेशा अपने इमर्सिव लाइव शो के लिए जाने जाते हैं। अहमदाबाद शो में कॉन्सर्ट को लेकर संगीत प्रेमियो के बीच काफी उत्साह है।
विज्ञापन


बुकमाईशो के कंधों पर होगा शो को संभालने का कार्यभार
कोल्डप्ले के शो को BookMyShow ने इस विशाल कार्यक्रम को शुरू से अंत तक आयोजित करने का कार्यभार संभाला है, जिसमें हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा जाएगा। इस शो में विशाल एलईडी स्क्रीन, सिंक्रोनाइज्ड लाइटिंग और बाकी साउंड सिस्टम को सुनिश्चित करने का पूरा इंतजाम यही करेंगे। बहरहाल, जब से भारत में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की बात सामने आई है प्रशंसक इस शो को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं कि उन्हें भारत में पॉपुलर ब्रिटिश बैंड का संगीत और गाने लाइफ देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

Neha Dhupia: बेटी मेहर के जन्मदिन पर नेहा धूपिया ने शेयर की प्यारी पोस्ट, खुद को बताया उनकी 'नंबर 1' प्रशंसक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें