फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe 2024 Winner: मिस यूनिवर्स 2024 में डेनमार्क की पहली जीत, 21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर ने पहना ताज

Sun, 17 Nov 2024 10:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर ने 'मिस यूनिवर्स 2024' का खिताब अपने नाम कर लिया है। आइए इसकी फर्स्ट और सेकेंड रनरअप का भी नाम जान लेते हैं-
 
विज्ञापन
विक्टोरिया कजेर बनीं मिस यूनिवर्स 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 वर्षीय विक्टोरिया कजेर ने 'मिस यूनिवर्स 2024' का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे दुनिया की सबसे मान्यता प्राप्त सौंदर्य प्रतियोगिता में डेनमार्क को पहली जीत हासिल हुई है। उन्हें मिस निकारागुआ, शेन्निस पलासियोस ने ताज पहनाया। फर्स्ट रनरअप नाइजीरिया की चिडिम्मा एडेत्शिना रहीं। वहीं, दूसरी रनरअप मेक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान हैं। 

कजेर ने 125 प्रतियोगियों को दी मात 

मेक्सिको में आयोजित 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर थीलविग ने जीत हासिल की है। 21 वर्षीय प्रतियोगी ने दुनिया भर से भाग लेने वाली 125 प्रतियोगियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें भारत की रिया सिंघा भी शामिल थीं। विक्टोरिया एक डेनिश उद्यमी और पेशेवर डांसर हैं। 21 वर्षीय विक्टोरिया ने डेनमार्क की पहली मिस यूनिवर्स बनकर इतिहास रच दिया। 

कौन हैं विक्टोरिया कजेर? 

2004 में डेनमार्क के राजधानी क्षेत्र के सोबोर्ग, ग्रिब्सकोव में जन्मीं विक्टोरिया का पालन-पोषण कोपेनहेगन में हुआ। उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। एक पेशेवर डांसर के रूप में विक्टोरिया ने काफी तारीफें बटोरीं, और अब उनका लक्ष्य एक वकील बनना है। इसके अतिरिक्त, वह नियमित रूप से मानसिक स्वास्थ्य सहायता की वकालत करती हैं। साथ ही पशु अधिकारों के मुद्दों का समर्थन और एक सौंदर्य उद्यमी के रूप में काम करती हैं।

विज्ञापन


Robbie Williams: बायोपिक 'बेटर मैन' में मुख्य खलनायक बनकर खुश हैं रॉबी विलियम्स, साझा किए जिंदगी के किस्से

2022 से शुरू हुई शानदार यात्रा 

उनकी सौंदर्य प्रतियोगिता की यात्रा देश की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस डेनमार्क' से शुरू हुई। उन्हें 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली जब वह 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल' के टॉप 20 में शामिल हुईं। प्रतिष्ठित गुड़िया से मिलती-जुलती शक्ल के कारण 'ह्यूमन बार्बी' कहलाने वालीं विक्टोरिया शुरुआती प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई, जिसने दुनिया भर में जजों और दर्शकों दोनों पर अमिट छाप छोड़ी। सितंबर 2024 में, विक्टोरिया को 'मिस यूनिवर्स डेनमार्क 2024' का ताज पहनाया गया। अब उन्होंने 'मिस यूनिवर्स 2024' का ताज पहनकर इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन


New James Bond: जेम्स बॉन्ड 007 की कास्टिंग में बदलाव, निर्माताओं ने दिए संकेत अश्वेत अभिनेता निभाएगा किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें