‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने नई फिल्म से पहला लुक और इसके नाम ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की घोषणा कर दी है। ‘द विचर्स’ फेम फ्रेया एलन, ओवेन टीग और पीटर मैकॉन स्टारर ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ सागा की अगली किस्त 2017 में आए ‘वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ के समापन के कई साल बाद की कहानी दिखाएगी।