फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All We Imagine as Light: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को 'बाफ्टा' में मिला नामांकन, इन फिल्मों से होगा मुकाबला

Wed, 15 Jan 2025 09:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

All We Imagine as Light: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को साल 2025 के BAFTA अवार्ड्स में 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' श्रेणी में नामांकित किया गया है। इसका मुकाबला आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और ब्राजील की फिल्मों से होगा।
विज्ञापन
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को साल 2025 के बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' की श्रेणी में नामांकन मिला है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 16 फरवरी को ब्रिटिश अकादमी की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Payal Kapadia: ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में मुंबई की दमक से पायल को प्यार, अब इसी शहर में बनाएंगी दो और फिल्में

इन फिल्मों से होगा मुकाबला
पायल कपाड़िया की फिल्म का मुकाबला इस श्रेणी में 'नीकैप' (आयरलैंड), 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' (जर्मनी), 'एमिलिया पेरेज' (फ्रांस) और 'आई एम स्टिल हियर' से है। फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी मुंबई शहर में रहने वाली तीन महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में प्यार, तन्हाई और अकेलेपन के अनुभवों खूबसूरती से पेश किया गया है। इस फिल्म में कनी कुसरुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम मुख्य भूमिका में हैं।
All We Imagine As Light: एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार पर पायल कपाड़िया की दावेदारी, डीजीए अवॉर्ड में मिला नामांकन

अब तक कई पुरस्कार जीत चुकी है 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'
यह फिल्म पिछले साल कान फिल्म महोत्सव में भारत की ओर से ग्रैंड प्रिक्स ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। उसके बाद से यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। हाल ही में इसे गॉथम अवार्ड्स में "बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म" का पुरस्कार भी मिला था। साथ ही, यह फिल्म साइट एंड साउंड मैगजीन की ओर से जारी की गई 50 बेहतरीन फिल्मों की सालाना सूची में भी पहले स्थान पर रही।

इन्हें भी मिला नामांकन
पायल कपाड़िया की फिल्म के अलावा 'संतोष' (निर्देशक-संध्या सूरी) और 'सिस्टर मिडनाइट' (निर्देशक-करण कंधारी) को भी 'आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाई ए ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर' श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है। संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' का 2024 कान फिल्म महोत्सव में 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।
विज्ञापन

देव पटेल की फिल्म को भी मिला नामांकन
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ने भी अपनी निर्देशन में बनी फिल्म 'मंकी मैन' के लिए नॉमिनेशन प्राप्त किया है। यह फिल्म मुंबई पर आधारित है, जिसमें देव पटेल ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेता है। बाफ्टा में 'कॉन्क्लेव', 'एमीलिया पेरेज', और 'द ब्रूटलिस्ट' जैसी फिल्में भी बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रमुख नॉमिनेशन के साथ शामिल हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें