फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर लॉरेन वारेन का निधन, इनकी जिंदगी से प्रेरित थीं हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्में

Sun, 21 Apr 2019 11:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लॉरेन वारेन
विज्ञापन
पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर लॉरेन वारेन (Lorraine Warren) का निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं।
विज्ञापन


वेरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, वॉरेन के दामाद टॉनी स्पेरा ने फेसबुक पर लिखा, "घर में नींद के दौरान शांति से उनकी मौत हुई है। वह एक उल्लेखनीय, प्यारी, दयालु और दानी प्रवृत्ति की थीं। वह पशु-प्रेमिका थीं और बेजुबानों से जुड़ी कई संस्थाओं की सहायता करती थीं। वह हमेशा अपने परिवार के प्रति समर्पित रहीं। ईश्वर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें।''

बता दें हॉलीवुड की तमाम हॉरर फिल्में जैसे 'द कन्ज्यूरिंग', 'द अमेटीविले हॉरर', 'द नन' इन्ही की जिंदगी से प्रेरित है। इन सभी फिल्मों में लॉरेन के किरदार को एक्ट्रेस वेरा फरमिगा ने निभाया था। उन्होंने लॉरेन के निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरा फरमिगा ने लिखा, ''मेरे दुख की गहरी भावना से उनके प्रति कृतज्ञता की भावना उभरती है। मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे उनके रूप में पहचान मिली और उनके किरदार को निभाने का सम्मान मिला।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें