ऑस्कर के बारे में जानकारी हासिल करने वालों के लिए खुशखबरी है। दर्शक जल्द ही यूट्यूब पर ऑस्कर के कार्यक्रम को मुफ्त में देख सकेंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने एक बड़ी डील साइन की है। इसके तहत यूट्यूब को 2029 से 2033 तक ऑस्कर के एक्सक्लूसिव ग्लोबल राइट्स मिलेंगे। साल 2028 तक ऑस्कर के राइट्स एबीसी के पास हैं।
यूट्यूब पर मुफ्त देख सकेंगे ऑस्कर के कार्यक्रम
वैराइटी के मुताबिक ऑस्कर, जिसमें रेड कार्पेट कवरेज और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शामिल हैं, दुनिया भर के दर्शकों के लिए यूट्यूब पर लाइव और मुफ्त में उपलब्ध होंगे। साथ ही अमेरिका में यूट्यूब टीवी सब्सक्राइबर भी इसे देख पाएंगे। सूत्रों की मानें तो यूट्यूब पर ऑस्कर के दौरान विज्ञापन जारी रहेंगे।
ऑस्कर 2025
- फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy
कई भाषाओं में होगा ऑडियो
समझौते से जुड़े लोगों का कहना है कि ऑस्कर को यूट्यूब पर लाने से यह समारोह दुनिया भर के ज्यादा लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। यूट्यूब पर कई भाषाओं में ऑडियो ट्रैक की सुविधा मिलेगी, इससे वैश्विक दर्शकों को फायदा होगा।
निधि अग्रवाल मामले में आया नया अपडेट, मॉल और आयोजक के खिलाफ पुलिस ने उठाया सख्त कदम
अकादमी का काम ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा
अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अकादमी की अध्यक्ष लिनेट हॉवेल टेलर ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'हमें यूट्यूब के साथ एक वैश्विक साझेदारी में प्रवेश करते हुए खुशी हो रही है। अकादमी एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। यह पार्टनरशिप हमें अकादमी के काम को दुनिया भर के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी।'
यूट्यूब ने ज्यादा रकम खर्च की
वैरायटी के मुताबिक अकादमी 2025 में ब्रॉडकास्ट एग्रीमेंट की तलाश में थी। इसके लिए एनबीसी यूनिवर्सल और नेटफ्लिक्स सहित कई दावेदार सामने आए थे। बताया जाता है कि यूट्यूब ने ऑस्कर के लिए ज्यादा रकम खर्च की। ये रकम डिज्नी/एबीसी और एनबीसी यूनिवर्सल से ज्यादा थी।