पिछले दिनों 95वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का एलान हो गया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक ऑस्कर में जाने वाली फिल्मों के लिए उत्सुकता का स्तर अलग ही होता है। इस दौरान वही फिल्में चुनी जाती हैं जो कि दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं, ऐसे में लोग इन्हें देखना चाहते हैं। तो आज हम आपको ऑस्कर में नॉमिनेटेड कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।