जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज
- फोटो : social media
2009 में दोनों के बीच हुई आंखों की उन गुस्ताखियों ने ता एक नया मोड़ ले लिया, जब सेलेना ने जस्टिन को अपना छोटा भाई बता दिया था। लेकिन कहते हैं ना इश्क वो बाला है, जो हर किसी के दिल को बईमान बनाने का दम रखती है। इस जोड़ी ने रोमांस की अफवाहें तब उड़ी जब दोनों को बाहर घूमते देखा जाने लगता था। 2010 का अंत आते-आते सेलेना और जस्टिन के इश्क का रंग लाल हो चला था। स्टार्स को ने नया साल एक साथ मनाते देखा गया। इस बार, दोनों के सिर रोमांस का नशा चढ़ चुका था। सेलेना और जस्टिन की किस करते हुए एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हॉलीवुड में दोनों को एक प्यार में डूबे जोड़े के खिताब से नवाजा।