फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की 'रीसेट' से इस एक्टर ने बनाई दूरी, शूटिंग से पहले लिया फैसला; फिल्म की फंडिंग में भी जुड़ा था नाम

Thu, 27 Aug 2026 02:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reset Movie Update: प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर ओरलैंडो ब्लूम को साथ देखने का फैंस का इंतजार अब शायद लंबा हो सकता है। फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और ओरलैंडो ब्लूम की अपकमिंग फिल्म ‘रीसेट’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरलैंडो ब्लूम ने शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही इस फिल्म से दूरी बना ली है।

शूटिंग से पहले फिल्म से हुए अलग

  • TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, ओरलैंडो ब्लूम इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे को-प्रोड्यूस भी करने वाले थे।
  • वह फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के दौरान भी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, अब मेकर्स ओरलैंडो के किरदार के लिए तीन एक्टर्स पर विचार कर रहे हैं।
  • टीम जल्द ही इनमें से किसी एक को फाइनल कर सकती है, ताकि फिल्म की शूटिंग तय समय पर शुरू हो सके।
विज्ञापन

ओरलैंडो ब्लूम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की फंडिंग से भी जुड़ा था ओरलैंडो का नाम
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘रीसेट’ की फंडिंग और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन प्लान में ओरलैंडो की मौजूदगी काफी अहम थी। फिल्म को प्रियंका और ओरलैंडो दोनों के प्रोजेक्ट से जुड़े होने के आधार पर सपोर्ट मिला था।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ओरलैंडो की जगह किस एक्टर को लिया जाएगा, इसका आखिरी फैसला प्रियंका ही करेंगी।

विज्ञापन

फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी प्रियंका

  • वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
  • वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं।
  • फिल्म में वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसमें ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी का संगीत है।
  • फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
  • इसके अलावा प्रियंका प्राइम वीडियो की ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में एक बार फिर नादिया सिंह के किरदार में नजर आएंगी।
  • वह हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘ब्लूफ्लाई’ में भी दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें