फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉली पार्टन: डॉली पार्टन के निधन पर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने दी भावुक श्रद्धांजलि, कही ये बात

Wed, 26 Aug 2026 02:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dolly Parton Dies: लेजेंडरी सिंगर डॉली पार्टन के निधन से फैंस और चाहने वाले दुखी हैं। 80 साल की उम्र में डॉली पार्टन ने 25 अगस्त को आखिरी सांस ली। उनके निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी उन्हें याद किया और भावुक श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
डॉली पार्टन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉली पार्टन का निधन 25 अगस्त को 80 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन की जानकारी उनके भतीजे ने दी। उन्होंने डॉली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स डॉली पार्टन को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पुराना वीडियो

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने डॉली पार्टन का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘आप कभी कहीं नहीं जाएंगी... हमेशा हमारे साथ रहेंगी... रेस्ट इन पीस।’

करीना कपूर ने भी किया डॉली को याद

विज्ञापन

करीना कपूर ने भी डॉली पार्टन के निधन पर कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने डॉली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘माय गर्ल, लव यू फॉरएवर।’

इसके बाद करीना ने डॉली पार्टन का एक मशहूर कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘अगर आपको इंद्रधनुष चाहिए, तो बारिश भी झेलनी पड़ेगी।’ इसके साथ करीना ने लिखा, ‘उफ्फ क्वीन थिंग्स।’

करीना ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें ऐसा कोट लिखा था कि ऐसी विरासत बनानी चाहिए जो दूसरों को सपने देखने, सीखने, कुछ बड़ा करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। करीना ने इसके साथ लिखा, ‘लीडर फॉरएवर।’

प्रियंका और करीना की इन पोस्ट से साफ है कि डॉली पार्टन का असर सिर्फ उनके संगीत तक सीमित नहीं था। उनकी बातें, उनका अंदाज और उनकी शख्सियत दुनियाभर के लोगों को प्रेरित करती रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें