Cinema Lovers Day 2024: आज देश भर में सिनेमा प्रेमी दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सिनेमा चेन कंपनियों ने कई शानदार ऑफर पेश किए हैं। इनके तहत आप मात्र 99 रुपये में हालिया रिलीज सिंघम अगेन, भूल भुलैया, आई वांट टू टॉक, मोएना 2 आदि कई हॉलीवुड-बॉलीवुड की फिल्में देख सकेंगे। आइए, जानते हैं, सूची में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
आज देश भर में सिनेमा प्रेमी दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत आप कई सिनेमाघरों में मात्र 99 रुपये में फिल्में देख सकते हैं। इस जश्न में कई बड़े सिनेमाघरों की चेन हिस्सा ले रही हैं। इसके तहत दर्शक आज ही रिलीज हुई फिल्म मोआना 2 भी बेहद किफायती कीमत पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Naga Chaitanya: नागा चैतन्या ने बताया कब हुई शोभिता से पहली मुलाकात, शादी को लेकर अभिनेता को है थोड़ी घबराहट हालिया रिलीज कई फिल्में महज 99 रुपये में देख सकेंगे
इस जश्न के तहत आप भूल भुलैया3, सिंघम अगेन, कंगुवा,आई वांट टू टॉक, द साबरमती रिपोर्ट जैसी हालिया रिलीज फिल्में भी देख सकेंगे। सिंघम अगने और भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं, लेकिन अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो आप ये फिल्म महज 99 रुपये की टिकट लेकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान दोबारा रिलीज हो रही फिल्मों पर भी लागू है ऑफर
इसके अलावा आप दोबारा से रिलीज हो रही पुरानी फिल्में, जिनमें बीवी नंबर 1, करण अर्जुन, कल हो ना हो आदि फिल्में भी मात्र 99 रुपये में देख सकते हैं। अगर आप इन फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें साझा करना चाहते हैं,तो आपके पास इस सिनेमा प्रेमी दिवस पर एक सुनहरा मौका है। बेहद किफायती कीमत पर आप ये फिल्में देख सकते है।
नोट- 99 रूपये की टिकट मूल्य की पेशकश में सुविधा शुल्क या जीएसटी से छूट नहीं है, जो आमतौर पर ऑनलाइन बुकिंग के दौरान जोड़े जाते हैं। इसके अलावा भी इन सभी ऑफरों पर सिनेमा कंपनी के कुछ अन्य नियम भी हो सकते हैं, तो बुकिंग करते वक्त पढ़-समझ कर बुकिंग करें। सिनेमा प्रेमी दिवस की शुभकामनाएं।