जेम्स बॉन्ड सीरीज की बहुचर्चित फिल्म 'नो टाइम टू डाय' इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस फिल्म के थीम सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है। इस गाने को 18 साल की मशहूर गायिका बिली इलिश ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो को शुक्रवार (2 अक्तूबर) को रिलीज किया जाएगा।
इस बात की जानकारी खुद बिली इलिश ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्विटर पर बताया है, 'नो टाइम टू डाय' के थीम सॉन्ग को कल रिलीज किया जाएगा।' इस फिल्म के ऑडियो सॉन्ग को इस साल फरवरी में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद यह पहले हफ्ते सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना बन गया है। 'नो टाइम टू डाय' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 90,000 चार्ट की बिक्री और 10 करोड़ से ज्यादा बार स्ट्रीम दर्ज की है। यह रिकॉर्ड बनाने वालीं इलिश सबसे कम उम्र की कलाकार हैं।
इससे पहले एडेल के स्काईफॉल गाने ने अक्टूबर 2012 में अपने शुरुआती सप्ताह में 84,000 चार्ट्स की बिक्री दर्ज की थी जबकि सैम स्मिथ की 'द राइटिंग ऑन द वॉल' ने 70,000 की बिक्री के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 13 फरवरी को जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था। इस गाने को बिली इलिश ने लिखा और गाया है। 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज के साथ ही बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की गायिका बन चुकी हैं।
बात करें फिल्म 'नो टाइम टू डाय' की तो यह जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन अभिनेत्री अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी। यह फिल्म पहले दो अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होने वाली थी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म आठ अप्रैल को दस्तक देने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट का आगे बढ़ा दिया गया है।
पढ़ें: सिएना मिलर को उचित मेहनताना देने के लिए चैडविक बोसमैन ने कम की थी अपनी फीस, दिवंगत अभिनेता को अभिनेत्री ने इस तरह किया याद