फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिएना मिलर को उचित मेहनताना देने के लिए चैडविक बोसमैन ने कम की थी अपनी फीस, दिवंगत अभिनेता को अभिनेत्री ने इस तरह किया याद

Wed, 30 Sep 2020 08:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिएना मिलर, चैडविक बोसमैन - फोटो : File Photo
विज्ञापन

एक्ट्रेस सिएना मिलर ने दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को याद करते हुए अपनी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। सिएना मिलर ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता ने अपनी पेमेंट कम करवाई थी ताकि फिल्म '21 ब्रिजिस' के लिए उन्हें उचित मेहनताना मिल सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैंने एक रकम की मांग की थी जिसे स्टूडियो नहीं मान रहा था। मैंने कहा था 'सही...पेमेंट मिलने पर ही फिल्म करूंगी'। चैडविक फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक थे, ऐसे में उन्होंने अपनी सैलरी से कुछ कम कराया था। बाद में मुझे उनके हिस्से से सैलरी मिली। वह मेरे काम के फैन थे और चाहते थे कि किसी भी तरह मैं वो फिल्म करूं।"


मार्वेल सीरीज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर चैडविक बोसमैन का 28 अगस्त को निधन हो गया था। वे 43 साल के थे। कुछ सालों से आंत के कैंसर से लड़ रहे थे।
विज्ञापन


चैडविक बोसमैन का जन्म अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य में हुआ था। वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट थे। साल 2013 में फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने टीवी पर कई छोटे-मोटे रोल किए। फिल्मों में बोसमैन ने ब्लैक किरदारों को अमर कर दिया। इस फिल्म ने बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के तीन ऑस्कर अवॉर्ड भी जीते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें