फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबर हर्ड ने अदालत में दिया बयान, बोलीं- 'जॉनी डेप ने दी थी जान से मारने की धमकी'

Tue, 21 Jul 2020 05:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी डेप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अभिनेत्री एंबर हर्ड ने सोमवार को लंदन के उच्च न्यायालय को बताया कि उनके पूर्व पति जॉनी डेप ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। एंबर हर्ड ने अपने बयान में कहा कि कुछ घटनाएं तो इतनी गंभीर थीं कि मुझे लगने लगा था कि वह मुझे जान से मारने जा रहा है, या तो जानबूझकर या फिर अपना नियंत्रण खोकर।

विज्ञापन


याद दिला दें कि इससे पहले लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने रात में उनको पंच मारा था। उस रात उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने 650 मिलियन डॉलर खो दिए हैं।

57 वर्षीय 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम स्टार डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।
विज्ञापन


अदालत ने अखबार के वकील से सबूतों के बारे में सुना जिसमें कहा गया है कि डेप ने 2013 से तीन वर्षों में कम से कम 14 अवसरों पर अपनी पूर्व पत्नी से हिंसक लड़ाई की। इसका आधारा भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स का सेवन बताया गया है।
विज्ञापन


कोरोना काल में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स की घोषणा, 22 नवंबर पर लगी मुहर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें