फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anna Shay: 'ब्लिंग एम्पायर' स्टार एना शे का निधन, 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tue, 06 Jun 2023 11:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एना शे के निधन पर उनके करीबियों ने शोक व्यक्त किया है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
एना शे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज ब्लिंग एम्पायर से मशहूर एना शे का निधन हो गया है। वह 62 साल की थीं। स्ट्रोक पड़ने से उनकी जान चली गई। उनके परिवार ने सीएनएन के साथ साझा किए गए एक बयान में इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

Bhavana: 'फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं', अभिनेत्री भावना ने उजागर किया मलयालम सिनेमा का सच 

परिवार ने जारी किया बयान
परिवार की ओर से बयान में कहा गया, "दुखी मन से यह घोषणा करनी पड़ रही है कि एक प्यारी मां, दादी, करिश्माई सितारा और हमारे लिए धूप की सबसे चमकदार किरण, एना शे का निधन हो गया है। उन्होंने हमें जीवन के कई सबक सिखाए कि कैसे जिंदगी को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और बेहतर चीजों का आनंद लेना चाहिए। हमारे जीवन पर उनके प्रभाव को हमेशा याद किया जाएगा, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।' 
Alia Bhatt: लैंगिक समानता पर स्पीच देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- क्या मस्त रट्टा मारा है

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
ब्लिंग एम्पायर में एना शे के साथ अभिनय करने वाले केविन क्रेडर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ब्लिंग एम्पायर केली मिली ने एना के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "आप वास्तव में हमेशा एक जैसी रहीं। हम आपको हमेशा याद करेंगे।"
Kangana-Madhavan: बड़े पर्दे पर आठ साल बाद फिर से धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी? खबर की सच्चाई जानें यहां
विज्ञापन

अरबपति पिता की थीं इकलौती बेटी
बता दें कि एना शे पहली बार 2021 में ब्लिंग एम्पायर में दिखाई दी थीं। यह तब था जब रियलिटी शो का प्रीमियर हुआ था। इसके बाद वह दूसरे और तीसरे सीजन में दिखाई दीं। देखते ही देखते वह लोगों की पसंदीदा बन गईं।  एना अरबपति बिजनेसमैन एडवर्ड शे की इकलौती बेटी थीं। उनकी मां का नाम ऐ-सान था, जो आधी-जापानी और आधी-रूसी थीं। एना का जन्म और पालन-पोषण जापान में हुआ था।
Sanjay Dutt: राजनीति थी संजय-सुनील के बीच विवाद की हड्डी? पिता के साथ मतभेद पर अभिनेता ने किया था यह खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें