फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Holland: 'आरआरआर' के फैन निकले टॉम हॉलैंड, फिल्म की तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात

Sun, 04 Jun 2023 12:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता ने कहा, "यह यात्रा जीवन भर के लिए थी। मैं हमेशा इस देश का दौरा करना चाहता था और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आने के लिए उत्साहित हूं।''
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म स्पाइड मैन से दुनियाभर में मशहूर टॉम हॉलैंड ने एक अप्रैल को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के लॉन्च के लिए अपनी  प्रेमिका जेंडाया के साथ मुंबई का दौरा किया था। अब तक छह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में सुपरहीरो की भूमिका निभा चुके अभिनेता ने हाल ही में भारत में बीते उनके अद्भुत समय के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने आरआरआर को लेकर भी बड़ी बात कह दी।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 2 Remake: कार्तिक आर्यन के रोल में दिखेगा साउथ का यह स्टार, तब्बू का किरदार भी हुआ फाइनल!

टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम ने की भारत की तारीफ
जूम से बात करते हुए हॉलीवुड अभिनेता ने कहा, "यह यात्रा जीवन भर के लिए थी। मैं हमेशा इस देश का दौरा करना चाहता था और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आने के लिए उत्साहित हूं। हमारे पास बहुत अच्छा समय था और यह वास्तव में काफी जानकारी से भरी यात्रा थी। हम कुछ अद्भुत लोगों से मिले। हमने कुछ अद्भुत भोजन किया।" हाल ही में एक जून को अपना 27वां जन्मदिन मनाने वाले टॉम ने कहा, "हमें अंबानी का अद्भुत सांस्कृतिक केंद्र देखने को मिला, जिसे उन्होंने वहां स्थापित किया है। यह खुद को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने के लिए एक अद्भुत जगह है और यह दुनिया भर में बहुत प्रभावशाली है। हां मेरे लिए यह अद्भुत समय था।''
Web Series UP 65: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छवि को तार तार करती वेब सीरीज, यहां गाली ही आशीर्वाद है

टॉम हॉलैंड, मार्क वाह्लबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर के बताया फेवरेट
इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई भारतीय फिल्म देखी है। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का नाम लिया।  उन्होंने बताया कि साल 2022 में आई  जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर यह फिल्म उन्हें पसंद है। अभिनेता ने कहा, "मैंने हाल ही में आरआरआर देखी और मुझे यह पसंद आई"।
Pride Month LGBTQ Films: लेस्बियन और गे रिश्तों पर समाज की सोच बदलने वाली 10 फिल्में, अब ओनिर ला रहे ‘पाइनकोन’
विज्ञापन

टॉम हॉलैंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
बता दें कि साल 2021 में टॉम और जेंडाया की सार्वजनिक रूप से किस करती हुई तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि हुई थी। टॉम को स्पाइडर-मैन: होमकमिंग (2017), स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम और स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021), कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016), एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018) और एवेंजर्स: एंडगेम (2019) में स्पाइडर-मैन की भूमिका में देखा जा चुका है।
Aamir Raza Husain: थिएटर के उस्ताद आमिर रजा हुसैन का हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें