फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cuties Poster: नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को लेकर हुआ बवाल, बयान जारी कर सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Fri, 21 Aug 2020 05:30 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स फिल्म क्यूटीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक ओरिजिनल फ्रेंच फिल्म 'क्यूटीज' को लेकर बवाल हो गया है। फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों का सोशल मीडिया पर भरपूर विरोध हो रहा है। इसकी वजह से नेटफ्लिक्स को अपनी गलती माननी पड़ी है और माफी भी मांगी है। प्लेटफॉर्म की तरफ से इस हफ्ते रिलीज किए गए एक पोस्टर के जरिए लोगों ने प्लेटफॉर्म को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि फिल्म में बच्चों को इस तरह दिखाना अनुचित है और यह बाल यौन शोषण की तरफ इशारा करता है।

विज्ञापन


'क्यूटीज' एक फ्रेंच कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी सेनेगल की एक सांस्कृतिक मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ी लड़की की है। वह लड़की अपने परिवार के रीति-रिवाजों से बंधी हुई है लेकिन वह सारे बंधनों को तोड़कर इस इंटरनेट की दुनिया की संस्कृति को अपनाना चाहती है और डांस सीखना चाहती है। वह एक 11 साल की लड़की है और एक डांस ग्रुप ज्वाइन करती है। उसे एक पोस्टर में एक उत्तेजक नृत्य करते हुए देखा जाता है। इंटरनेट पर इसी दृश्य पर ही सबसे ज्यादा नाराजगी पैदा हुई है। इंटरनेट उपभोक्ताओं का कहना है कि इंटरनेट पर प्रसिद्धि पाने के लिए एक लड़की को उत्तेजक डांस करते हुए दिखाया गया है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इस पर प्लेटफॉर्म की तरफ से सोशल मीडिया पर माफीनामा भेजा गया है। साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, 'हमें बहुत खेद है कि हमने अपनी फिल्म 'क्यूटीज' में एक अनुचित रचनात्मक कार्य का इस्तेमाल किया। यह बिल्कुल ठीक नहीं है और न ही इस फ्रांसीसी फिल्म का ऐसा मानना था जिसने इस साल सनडांस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीता है। अब हमने उस तस्वीर और उनके विवरण को भी बदल दिया है।' यह पहला मौका नहीं है जब इस प्लेटफॉर्म के किसी प्रोग्राम के बारे में विरोध किया गया हो। इससे पहले हाल ही में रिलीज हुए एक शो 'इंडियन मैचमेकिंग' पर भी रंगभेद, जातिवाद और लिंगभेद को बढ़ावा देने जैसे कई इल्जाम लगाए गए थे।

पढ़ें: रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'बैटमैन' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने, जानिए कौन से महीने से होगी शुरुआत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें